फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ विष्णु महायज्ञ

Sun, 08 Mar 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के इंदरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे आयोजक और क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां से देवी देवताओं के जयघोष से निकाली कलश यात्रा कस्बा के रामजानकी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभर कलश यात्रा कस्बा के बंदेलीगंज, डीसीएफ चौक, सुभाष चौक, गणेश चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधिविधान से पूजन कर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू हुआ।
इस दौरान रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, मंदिर के पुजारी भोला दास महाराज, जंत्री दास, ग्राम प्रधान अभिजीत कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह, इक्ष्वाकु कुमार सिंह, ब्रह्म सिंह, लालजी सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र यादव, पारस, होशील देवी, उमेश तिवारी, मुंशी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें