फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नायब तहसीलदार के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुही नायब तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर  ज्ञापन सौंपते बार संघ अधिवक्ता।स्रोत
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील परिसर में शनिवार को तहसील दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा पर अपने न्यायालय में एक मुंशी को जातिसूचक शब्द कहने और जूता निकालकर मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। तहसीलदार महेश कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।अधिवक्ताओं ने बताया कि 26 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे नायब तहसीलदार के न्यायालय में मौजूद मुंशी के साथ नायब तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया, जाति का नाम लेकर अपशब्द कहा और जूता निकालकर मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से ही अधिवक्ता प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।



बार संघ के मंत्री अमरनाथ सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही नायब तहसीलदार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता सोमवार से तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय, अजय राय, एचएन सिंह, आरएन पांडेय, दीपक पांडेय, मनीर आलम, सचिन कुमार, अभिलाष कुमार, वामाचरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें