पडरौना। उत्तराखंड के काशीपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से संचालित बॉक्सिंग केंद्र में प्रशिक्षण के लिए विमलेश का चयन हुआ है। ये वहां बॉक्सिंग के गुर सीखेंगे। वहां इनका खर्च भारत सरकार उठाएगी।
क्षेत्र के मठिया जयकिशुन गांव निवासी आशोक यादव के पुत्र विमलेश यादव ने बीते मार्च में उत्तराखंड के काशीपुर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में ट्रायल दिया था। ऑल इंडिया स्तर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों के हुए इस चयन में विमलेश ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उसके आधार पर उनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण खेल छात्रावास में हुआ है। अब वे वहां बॉक्सिंग के गुर सिंखेगे। प्रशिक्षण के दौरान उनके भोजन, स्पोर्ट किट, चिकित्सा आदि का खर्च सरकार वहन करेगी। उनके इस चयन पर क्रीडाधिकारी रवि निषाद, कोच धीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, बीएन मिश्र, डॉ. अरुण गौतम, डॉ. बीके सिंह आदि ने बधाई दी है।