लक्ष्मीगंज। टिनशेड में खड़ी बोलेरो शनिवार की देर रात चोरी हो गई। वाहन स्वामी में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वाहन स्वामी अब्दुल रहीम ने तहरीर दीहहै कि उनके दरवाजे पर जगह नहीं होने से वह अपनी बोलेरो रेलवे ढाले के पास बने टिनशेड में रखते हैं। शनिवार की रात करीब 11:30 बजे तक बोलेरो टिनशेड में खड़ी थी, लेकिन सुबह चार बजे सोकर जगे तो वहां से बोलेरो गायब थी। उन्होंने केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। रामकोला एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए पुलिस मौके पर गई थी। कार्रवाई की जा रही है। संवाद