फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेयजल की आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। पानी की टंकी से जलापूर्ति ठप होने पर लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। एक वर्ष से पानी की आपूर्ति नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शिवमंदिर परिसर में लगे नल के पास प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों ने चेताया कि यदि अविलंब जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्दोपट्टी, राजापाकड़, तारविशुनपुर व खलवापट्टी समेत चार गांव के करीब 18 हजार लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2014-15 में न्यू पीएचसी सेमरा हर्दोपट्टी के पास 2.86 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ था। 4.5 किलोलीटर क्षमता वाले इस टैंक से लगभग 30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर लोगों के घर जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें