कप्तानगंज। कस्बे के लोगों ने सोमवार की शाम रेलवे क्रॉसिंग के पास विरोध प्रदर्शन किया। क्राॅसिंग के पास बने ओवरब्रिज के चालू होने के आठ माह बाद बाद भी सर्विस लेन और नाली निर्माण कार्य अधूरा होने पर नाराजगी जताते हुए निर्माण पूरी कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे गोलू मिश्रा, योगेंद्र सिंह, माधव सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, भोला वर्मा, मुलायम खरवार आदि ने कहा कि कप्तानगंज-पडरौना एनएच और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का कार्य होने के साथ कप्तानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक साथ शुरू हुआ था। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर उसे चालू करा दिया गया, लेकिन ओवरब्रिज के दोनों तरफ बने सर्विस लेन और नाली निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसकी वजह से लोगों को आवगामन में परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है।
इस दौरान सुरेश सिंह, महेश यादव, प्रवेश सिंह, यशपाल सिंह, परमहंस कुमार आदि मौजूद रहे।