तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पटहेरवा गांव निवासी पीड़ित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर दबंगों के ऊपर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव पटहेरवा उत्तरी टोला निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर कारवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग लोगों ने सरकारी खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे हैं। गांव के सिकंदर प्रसाद, नन्हे भारती, चंदन प्रसाद, सिद्धार्थ, रितिक, विशाल भारती, प्रिंस कुमार आदि के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग लोगों ने खलिहान की सरकारी जमीन पर पक्का भवन और शौचालय का निर्माण करा लिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने मामले में जांच का आश्वासन दिया।