खड्डा। ग्राम पंचायत मदनपुर सुकरौली में बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड खड्डा में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जेई रमाकांत राय को मांग पत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में बिजली के जर्जर तार आए दिन टूट कर गिर जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। लो-वोल्टेज के कारण बल्ब नहीं जलते हैं। पंखे रंगते हुए चलते हैं। उन्होंने मांग की कि जर्जर तारों को बदला जाए और दो फेज की जगह तीन फेज की आपूर्ति की जाए। विधायक विवेकानंद पांडेय को भाजपा नेता आनंद सिंह ने दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। इस दौरान अंशु चौहान, रोशन चौहान, आनंद सिंह, विजय साहनी, अनिल गुप्ता, मंजेश, प्रियंका, सरिता देवी आदि शामिल थे।