फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताला तोड़कर चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर रहे शातिर चोर को पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुअवा बुजुर्ग गांव निवासी हरेंद्र शाही घर का ताला बंद कर किसी कार्य से दिल्ली गए हुए हैं। बुधवार की देर रात पड़ोसियों को उनके घर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर लोगों ने देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है और फाटक खुला है। लोगों ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई घर से बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर कुछ लोग हिम्मत कर घर के अंदर गए तो घर में रखी एक आलमारी के निकट मौजूद एक 28 वर्षीय युवक घर से बाहर भागने का प्रयास किया। उसे लोगों ने दबोच लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बैजू गिरी पुत्र सुभाष गिरी निवासी बलुआ शमशेर शाही थाना पटहेरवा बताया। पुलिस आरोपी को थाने लाकर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। उस पर पूर्व में भी चोरी के आरोप लगे हैं। पूछताछ करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें