फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम को पत्र भेजकर प्रधानों ने जताया आभार

Thu, 28 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड/पिपरा कनक। सेवरही के प्रधानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र बीडीओ को सौंपा। इसमें ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गांव के विकास की निरंतरता बनी रहेगा। वहीं पिपरा बाजार क्षेत्र में प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सेवरही ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय की अगुवाई में प्रधानों का एक शिष्ट मंडल बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित आभार पत्र बीडीओ विद्यासागर गुप्ता को सौंपा। इसमें प्रधानों ने ग्राम प्रधानों को आगामी चुनाव तक प्रशासक बनाने पर सरकार के प्रति आभार जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गांव में विकास कार्यों की निरंतरता बनानी रहेगी।
इस दौरान चंदन ठाकुर, रामनरेश कुशवाहा, पंकज आर्य, डाॅ. संजय सिंह, अकलु प्रसाद, प्रशांत गुप्ता, अवनीश कुमार, राजेश चौहान, बुधई प्रसाद, संजय गुप्ता, बुटाई निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिपरा कनक संवाद अनुसार के शासन की तरफ से जारी आदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंगुरी पट्टी गांव की ग्राम प्रधान सादिया परवीन ने कहा कि शासन का यह निर्णय स्वागत योग्य है। ग्राम प्रधानों के प्रशासक बनने से गांव में विकास की गति धीमीनहीं होगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि आलमगीर खान, ग्राम प्रधान रीना यादव, रमेश प्रसाद, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, बिहार खुर्द प्रधान आलोक कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह, ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन, राजन कुशवाहा, लल्लन सिंह पटेल, अब्बास अंसारी आदि प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की इजहार कर सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें