फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर बाइक खड़ी कर बैठे पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल

Sat, 21 Feb 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की संकरी सड़क के बीच में बाइक खड़ी कर उस पर बैठे पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी सड़क के बीच बाइक खड़ी कर बैठा है। इसकी वजह से उनके पीछे वाहनों की लंबी लाइन लगी है। कई वाहन चालक उन्हें हटने के लिए हार्न बजा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी वहां से अपनी नहीं हटा रहे हैं। इसके चलते राहगीरों के अलावा बच्चों से भरी एक स्कूल वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खड्डा सीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कर उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें