पडरौना। सब्जी बेचने के बाद ठेला लेकर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे दुकानदार प्रमोद केसरी को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया, दो की हालत गंभीर बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दुकानदार के घर वालों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर के रामधाम विशुनपुरा निवासी 25 वर्षीय प्रमोद ठेले पर घूमकर सब्जी बेचता था। रोज की तरह मंसाछापर से रविवार की देर शाम सब्जी बेचने के बाद अपने साथी राजा और सुनील के साथ घर लौट रहा था। दरबार के करीब टक्कर हो गई।