फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जुगाड़ की गाड़ियों से हादसे का खतरा

Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे जुगाड़ की गाड़ियों से हादसे की आशंका बढ़ गई है। जुगाड़ वाहन की मदद से पाइप, सरिया, लोहा व ईंट आदि की ढुलाई की जा रही है। इन वाहनों के पास कोई कागजात भी नहीं होता।
विज्ञापन

पडरौना, रामकोला, कसया, हाटा, तमकुहीराज आदि क्षेत्रों में जुगाड़ वाहनों का चलन इन दिनों बढ़ गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जुगाड़ वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। सड़कों पर बेरोक-टोक फर्राटा भर रहीं जुगाड़ की गाड़ियों पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार भी कार्रवाई नहीं करते।
शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों की संख्या में जुगाड़ वाहन चल रहे हैं। इस तरह की गाड़ियों से आए दिन कही न कहीं सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब तो जुगाड़ वाहन बाइक के पीछे भी लोहे की बॉडी लगाकर बनाए जा रहे हैं जो चलाने वालों को प्रतिदिन किराए पर दिए जा रहे है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों को रोकने से यातायात पुलिस भी असफल नजर आ रही है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें