पडरौना। पशुओं को लंपी (लंपी स्किन डिजीज) से बचाव के लिए 15 सितंबर से अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। पशु विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर टीम का गठन कर दिया गया है। पिछले से कुशीनगर जिले में लंपी का पशुओं पर प्रकोप अधिक होने के कारण इस साल घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रसाद कि लंपी स्किन डिजीज गोवंशीय पशुओं में होने वाली एक विषाणु जनित बीमारी है। शरीर पर दाने निकलने के बाद पशुओं को बुखार हो जाता है। वह खाना-पीना कम कर देता है। सही इलाज न मिलने पर मौत हो जाती है। सभी पशुपालकों से अपील है कि सभी लोग पशुओं को टीका लगवाएं। जिले में वैक्सीन आवंटित हो गई है 165224 कैटल पापुलेशन का 80 प्रतिशत लक्ष्य यानि 132179 डोज वैक्सीन आवंटित है। ऐसे पशु जिनका ईयर-टैग नहीं लगा है उन पशुओं में ईयर-टैग भी लगवा ले।
-