फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बर्तन व्यवसायी की मौत

Tue, 12 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार स्थित नेशनल हाईवे-28 पर सोमवार को सड़क हादसे में बर्तन व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगरू छापर निवासी हीरा शाह (58) पुत्र रामवतार शाह के रूप में हुई है। वह फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कार्य करते थे।
विज्ञापन

सोमवार को हीरा शाह बर्तन खरीदने के लिए तमकुही रोड जा रहे थे। इसी दौरान लतवा बाजार में सड़क के कट को पार करते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एनएचआई 1033 की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कलाल माजरी में व्यक्ति रामनाथ(55) की हत्या के आरोप मामले में काबू आरोपी भीम: सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें