पिपरा कनक। पटहेरवा गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। होम डिलीवरी की गाड़ी आई तो मौजूद उपभोक्ताओं की तुलना में बहुत कम गैस सिलिंडर थे। होम डिलीवरी की गाड़ी पर कम सिलिंडर देखकर कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
तमकुहीराज गैस एजेंसी से पटहेरवा, बंजरी टोला, सेंदुरिया, नरायनपुर, बलुआ गांव के बड़ी संख्या में उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी से होम डिलीवरी की गाड़ी गांवों में नहीं आ रही है, बल्कि लबनिया, रजवटिया, पटहेरिया आदि से वितरण किया जा रहा है। अधिवक्ता सुबास पाठक, आनंद कुमार का कहना था कि गैस की किल्लत से परेशानी हो रही है। प्रशासन को घर-घर तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की जरूरत है, ताकि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न होना पड़े। संवाद