फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरवा कला में ओवरहेड टैंक का किया लोकार्पण

Sun, 05 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तुर्कपट्टी के बरवा कला में जल जीवन मिशन के तहत वाटर टैंक का उद्घाटन सांसद विजय दुबे।स्रोत-सोशल 
विज्ञापन
हर घर को पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : सांसद
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। क्षेत्र के बरवा कला में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी के ओवरहेड टैंक का सांसद ने लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।
3.57 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरहेड टैंक का लोकार्पण करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव-गांव में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। लोकार्पण कार्यक्रम को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता जल निगम ग्रामीण विक्रम प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता विवेक कुशवाह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा दयाल तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नीरज कुमार, आदित्य सिंह, विशाल त्रिपाठी, रतन पाल सिंह, आदित्य मद्धेशिया, सुधीर राव, चन्द्र प्रकाश यादव, बच्चा सिंह, महेंद्र शर्मा, महेंद्र प्याला, राजू, देवेश गुप्ता, रविंद्र गोखले, दिनेश तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, अजय पटेल, सुरेंद्र गुप्ता, निखिल, रामानुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

तुर्कपट्टी के बरवा कला में जल जीवन मिशन के तहत वाटर टैंक का उद्घाटन सांसद विजय दुबे।स्रोत-सोशल 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें