संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के कांति गैस सर्विस कार्यालय पर शनिवार को गैस बुकिंग को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी लोकपति त्रिपाठी और उनके छोटे भाई यशपाल त्रिपाठी एजेंसी के कार्यालय पहुंचे और गैस बुकिंग न होने की शिकायत करने लगे। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका गैस कार्ड ब्लॉक है। उसे पुनः चालू होने में करीब चार दिन का समय लगेगा। इस बात पर दोनों भाइयों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्ड पहले भी एजेंसी पर चालू कराने के लिए दिया गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दो युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है।