रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसुसुमाली पट्टी में सार्वजनिक शौचालय का दरवाजा तोड़कर कर मोटर, बाल्टी और अन्य सामान चोरी हो गया। शनिवार सुबह केयर टेकर विद्यावती देवी साफ-सफाई करने पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। केयर टेकर ने तहरीर में बताया कि नदवाबिशुनपुर के अफजल को शुक्रवार की शाम शौचालय के रेकी करते देखा गया था। पूछने पर अफजल ने बताया था कि वह किसी व्यक्ति को ढूंढ़ रहा है। एसओ धीरेंद्र राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। संवाद