फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर हंगामा, तहरीर दी
विज्ञापन

फाजिलनगर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। इन लोगों ने टीकाकरण के दौरान विवाद करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से बताया गया कि मंगलवार को सीएचसी पर दूसरे डोज का टीकाकरण होना था। नौ बजे से लोग टीकाकरण के लिए पहुंचने लगे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो दूसरे डोज का टीकाकरण कराने आया था, वह देरी होते देख अपशब्द बोलने लगा। जब स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध किया तो सहयोगियों को बुलाकर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को अशोभनीय शब्द बोलने लगा। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे डॉक्टरों से हाथापाई करने लगा। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण बंद कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई तो विवाद करने वाले भाग लिए। इस बाबत पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें