फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत पर हंगामा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन।
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचार में अपनी बहन के घर आए महाराजगंज जनपद के एक 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शव के साथ कप्तानगंज थाने के सामने प्रदर्शन किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर परीजनों से थाने के बाहर प्रदर्शन किया। महाराजगंज जनपद के ग्राम सोहरौना राजा (थाना भिठौली) निवासी प्रमोद साहनी (18) पुत्र विभूति, कप्तानगंज के ग्राम सभा पचार में अपनी बहन प्रभावती के घर आया हुआ था। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी बाइक से पचार चौराहे पर कुछ सामान लेने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

गांव के बाहर चौराहे के पास वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें