फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए रखी जाएंगी डबल लाॅक युक्त चार अलमारी

Sun, 09 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की नीति जारी होने के बाद जनपद में केंद्रों से सुविधाओं की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पहली बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर डबल लाॅक युक्त चार अलमारियां रखने का निर्देश दिया गया है। अब तक तीन अलमारियां रखी जाती थीं। इस बार शुरू से ही चार अलमारियों की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापकों को रखनी होगी। चौथी अलमारी में अतिरिक्त प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। केंद्र निर्धारण के लिए इस बार कई नए मानक भी तय किए गए हैं। इसके तहत जिन विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था है, उन्हें केंद्र निर्धारण में वरीयता दी जाएगी। इसके लिए 10 अंक भी तय किए गए हैं। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, उन्हें भी केंद्र निर्धारण में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्य कक्ष से अलग दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरों युक्त सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाए जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार एवं प्रमुख स्थलों के अलावा सभी कक्षाओं के बाहर भी दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।
ये कैमरे बोर्ड एवं प्रशासन के कंट्रोल रूम से भी जुड़े होंगे। परीक्षा केंद्र 12 किमी की परिधि में होने चाहिए। वहीं राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय, निजी विद्यालयों के क्रम में बनाए जाएंगे। एक केंद्र पर विद्यार्थियों की न्यूनतम संख्या 250 एवं अधिकतम 2200 होगी।
विद्यालय की धारण क्षमता पर भी पहली बार अंक निश्चित किए गए हैं। धारण क्षमता 500, 750 व 1000 या उससे अधिक होने पर क्रमश: 10, 20 व 30 अंक प्रदान किए जाएंगे। विद्यालयों में प्रयोगशाला क्रियाशील होने पर भी केंद्र बनाने में वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें