फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट दो लोग घायल

Sun, 09 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बरहन के टोला लक्ष्मीपुर में शनिवार की शाम करीब चार बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एक पक्ष के घायल बंशी साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि इसी माह उनकी बेटी की शादी है। शादी के लिए कुछ लोगों से कर्ज के तौर पर 50 हजार रुपये लिए थे। उसे लेकर वे शनिवार को सामान खरीदने जा रहे थे। उसी दौरान उनके दरवाजे पर आए कुछ लोग उन्हें मारने पीटने लगे। इससे उनके साथ बीच बचाव में आई बेटी संजना साहनी भी घायल हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें