कसया। एनएच 28 पर मंगलवार की शाम को हेतिमपुर देवरिया मोड़ के समीप मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त बुधवार को हो गई। पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी गई। देवरिया जिले के महुआडीह थाना के पकड़ी वीरभद्र निवासी प्रभुनाथ यादव (29) मंगलवार को अपने घर से गांव के ही एक युवक के साथ पल्लेदारी करने गया था। मृतक के पिता दुखहरन यादव ने बताया कि देर शाम को जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को मोबाइल पर फोटो दिखाई गई तो पता चला बेटे का शव हाईवे के किनारे पड़ा था कसया सीएचसी में पड़ा हुआ है। घटना कैसे हुआ यह पता नहीं चल पा रहा है।
इस संबंध में स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों को बुलाकर शव का शिनाख्त कराई गई है। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।