फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित डंपर ने ट्रेलर में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरिया से तुर्कपट्टी मोड़ पर अनियंत्रित डंपर ने ट्रेलर में टक्कर मार दी। इसमें ट्रेलर के ड्राइवर व खलासी घायल हो गए। डंपर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पीआरवी जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन

सुबह लोग चौराहे पर सुबह सैर करने आए थे। वह आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी एक तेजगति से आया डंपर एक ट्रेलर को टक्कर मारते हुए पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मोड़ दिया। इससे चौराहे पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। डंपर चालक अपने वाहन लेकर तुर्कपट्टी की ओर भागने लगा। एक अनुबंधित बस चालक ने बताया कि वह डंपर बस में भी टक्कर मारकर भागा है।
चौराहे पर खड़ी एक टेंपो से उस डंपर का पीछा किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। घायल ट्रेलर चालक मोहम्मद साकिर (45) निवासी गौरी बाजार देवरिया व अब्दुल निवासी साठा थाना कोतवाली ने सिद्धार्थनगर में एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें