फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक बनाने के लिए चलाई जा रही इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर नजदीक आने के बाद भी अभी तक केवल यूपी बोर्ड के 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किए हैं।
सीबीएसई के विद्यालयों की संख्या इसमें शून्य है। ऐसे में करीब 19 दिन के समय में पंजीकरण की संख्या को बढ़ाने को लेकर विद्यालयों को निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों ने चेताया कि रुचि न लेने वाले विद्यालयों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से चलाए जा रहे इंस्पायर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विज्ञान संबंधी रोजगार चुनने के लिए आवश्यक अवसरों के साथ उन्हें विज्ञान संबंधी रोजगारपरक शोध कार्य के लिए सहायता प्रदान की जाती है, लेकिन इस योजना में विद्यालय उदासीन रवैया अपनाते हैं।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्त पोषित और 284 समेत 361 माध्यमिक विद्यालयों में से अभी तक मात्र 32 छात्र-छात्राओं का ही आवेदन कराया गया है। सीबीएसई के किसी भी विद्यालय ने इस योजना में नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि इस योजना में जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं के मॉडल का प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाता है, और चयनित मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। प्रदेश स्तर पर चयनित नवीन एवं मौलिक विचारों के मॉडल को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद की तरफ से अपनी लैब में उन्नत तकनीक की मदद उपलब्ध कराकर तैयार कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें