फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
मझना नाला स्थित पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौत
विज्ञापन

मझना नाला पुल के पास हुआ हादसा
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर बुधवार रात करीब एक बजे एक कार मझना नाला स्थित पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसके चालक की मौत हो गई। मृतक गोरखपुर का रहने वाल है। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के हुमायूंपुर उत्तरी जगेशर पासी चौराहा वार्ड नंबर-25 निवासी 30 वर्षीय शेखर कुमार कार से रात करीब एक बजे किसी कार्यक्रम से होकर हाटा की तरफ पिपराइच होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के तिनहवा के पास स्थित मझना नाला पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर अहिरौली बाजार पुलिस शव को लेकर थाने चली गई। पुलिस ने ही युवक के परिजनों को सूचना दी। अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें