दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। इससे दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोट लगी। गंभीर दो किशोरों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी अशरफ (13) पुत्र भदई, सलमान (11) और राजा (12) बाइक से बाइक धुलाई कराने नरहवा जा रहे थे। अहिरौली गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली की पोल में टकरा गई। इससे अशरफ एवं सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। देर रात अशरफ की मौत हो गई, जबकि सलमान कि हालत गंभीर बनी हुई है।