फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेलगाम थार का तांडव, दूधमुंहे संग ऑटो से कूदकर महिला ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के पुराने फाजिलनगर मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार काले रंग की थार ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस के रोकने पर थार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सामने आने वाले वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

इस दौरान थार ने एक ऑटो में भी टक्कर मारी, जिसमें बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर चलती गाड़ी से कूद कर जान बचाती है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोला बाजार से होते हुए पुराने फाजिलनगर रोड पर दो सिपाही बाइक से थार का पीछा कर रहे थे। सिपाहियों ने शीशे पर हाथ मारकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस की परवाह किए बिना वाहन की गति बढ़ा दी। भागते हुए थार ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पीछे की ओर घिसट गया।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी चपेट में ले लिया। अचानक हुई टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही ऑटो में बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर चलती गाड़ी से कूद जाती है, जिससे उसकी और बच्चे की जान बच पाती है। वीडियो में एक युवक गुस्से में थार पर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आता है। हालांकि थार चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब हो जाता है। कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल थार और उसका चालक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर तलाश तेज कर दी गई है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें