फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भारोत्तोलन में जोन की 10 टीमें दिखाएंगी दमखम

Wed, 11 Feb 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतिय
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस लाइन कुशीनगर में मंगलवार को गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता–2026 शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी ने खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी लेकर किया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवंयोगा,प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह प्रतियोगिता 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच और बलरामपुर जनपदों की कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं।
इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सीओ उमेशचंद भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, पीआरओ उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतिय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें