दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
मंसाछापर-सूरजनगर मार्ग स्थित पटेरा गांव के पास सोमवार की देर शाम हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा गांव के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंसाछापर-सूरजनगर मार्ग पर पटेरा गांव के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे तेज गति से आ रहे दो बाइक चालक आपस में ही भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान नरहरिया गांव के डिबनी टोला निवासी रजत जायसवाल (24) और इनरही गांव के निवासी रमेश गौड़ (25) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ मिथिलेश राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।