फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेसुध किशोरी को पोखरे के पास छोड़कर भाग रहे दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विशुनपुर बाजार में पोखरे के पास आरोपी को पुलिस के हवाले करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर बाजार में रविवार सुबह करीब 11 बजे बेसुध हालत में किशोरी को ई-रिक्शा से उतारकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बकरी चरा रही महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के जुट गए और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग के विक्की हलवाई और रामकोला क्षेत्र के धोधरही लक्ष्मीगंज के ई-रिक्शा चालक रमेश कुमार पिपराइच की ओर से करीब 14 वर्षीय किशोरी को ई-रिक्शा में लेकर सेंदुरिया विशुनपुर बाजार पहुंचे थे। दोनों ने किशोरी को पोखरे के पास ई-रिक्शा से उतारा और भागने लगे। किशोरी को बेसुध देखकर बकरी चरा रही महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। अचेत पड़ी किशोरी को पुलिस ने निजी साधन से पिपराइच सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डाॅक्टरों ने बताया कि किशोरी नशे की हालत में थी। उपचार के बावजूद उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पुलिस दोनों युवकों को ई-रिक्शा समेत थाने ले गई।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि गलत नियत से किशोरी को नशीला पदार्थ देकर अचेत कर युवक लाए थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। वे घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। किशोरी के होश में आने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी के होश में आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी का पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें