पटहेरवा। क्षेत्र के हतवा गांव में दरवाजे पर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को एक कुत्ते ने काटा लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचर कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे पटहेरवा ग्रामसभा के हतवा टोला निवासी इरफान की दो वर्षीय बेटी गुलफसा दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान वहां पहुंचा एक कुत्ता उसे काट लिया। जानकारी होते ही परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां चेहरे पर अधिक घाव देख डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद