फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूरा...जिले में कुल मतदाता 23.21 लाख

Sat, 11 Apr 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथवार मतदाता सूची का सॉफ्ट व हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 27 अक्टूबर 2025 को जहां कुल 26,95,030 मतदाता थे, वहीं 6 जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशन के समय यह संख्या घटकर 21,92,390 रह गई थी। अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 23,21,867 हो गई है, जिनमें 12,65,877 पुरुष, 10,55,903 महिला और 87 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया।
इस दौरान फार्म-6 के जरिए 1,31,702 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि फार्म-सात के माध्यम से 2,225 नाम हटाए गए। पुनरीक्षण के दौरान 5,71,672 मामलों में नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इनमें डाटा मैपिंग न कराने के 1,57,589 और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 4,14,083 मामले शामिल रहे। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में 2875 बूथ लेवल अधिकारियों, 271 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भूमिका निभाई। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से 8587 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए गए। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ एप पर 6456 कॉल प्राप्त हुईं, जबकि एनजीएसपी पोर्टल पर आई 1680 शिकायतों का भी समाधान किया गया जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि मतदाता अंतिम प्रकाशित सूची का निरीक्षण अपने मतदान केंद्र, संबंधित कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में कर सकते हैं। साथ ही यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है। जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें