फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सुभाष चौक पर टेंपो में बैठने के दौरान महिला यात्री की पर्स से रुपये चुराने के आरोप में बिहार की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की रकम बरामद की गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम टेंपो में बैठने के दौरान महिला के पर्स से तीन हजार रुपये चोरी हो गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। टेंपो में बैठी संदिग्ध महिलाएं दिखीं। उनकी तलाशी में चोरी के पैसे बरामद किए गए l पुलिस ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन के बगल की रहने वाली निशु कुमारी पत्नी विशाल पासवान और गायत्री देवी पत्नी सूरज पासवान को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें