खड्डा। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी तुर्कहा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गोरखपुर की ओर से आ रही अमृत भारत एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंच रही थी। इसी दौरान 30 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। संतुलन बिगड़ने पर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई और वह बेहोश हो गया। स्टेशन पर मौजूद वेंडरों ने युवक को ट्रैक से निकालकर प्लेटफार्म पर पहुंचाया और एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजा। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में उसका इलाज चल रहा है।