फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खराब नेटवर्क को लेकर लोगों ने जताया विरोध

Sat, 28 Mar 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जंगल लाला छपरा दुबौली बजार में नेटवर्क की समस्या को लेकर टावर पर चढ़े प्रधान पुत्र बृजेश कुशवाह
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के जंगल लाला छपरा के दुबौली बाजार स्थित निजी संचार कंपनी के टॉवर के पास गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। गांव के लोगों का आरोप था कि करीब छह माह से नेटवर्क की समस्या आ रही है। इसी दौरान नाराज एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा ने कहा कि गांव के कई लोगों के परिजन बड़े शहरों में नौकरी करते हैं। उनसे लोगों का संपर्क नहीं हो रहा है। टोल फ्री नंबरों पर संपर्क करने पर शीघ्र समस्या दूर करने का आश्वासन मिल रहा है। वह टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान परशुराम कुशवाहा, महेश, रामनाथ, मनीष, अनुज श्रीवास्तव, राजन मद्धेशिया, विकास कुशवाहा, इरफान, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें