फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त

Fri, 29 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के कौआसार गांव से हो गुजरी नहर में अवैध बालू खनन को लेकर खनन अधिकारी ने बृहस्पतिवार की भोर में छापेमारी की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दो बालू लदी टैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया गया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दर्जनाें गांवों से होकर निकली कौआसार नहर सूखी होने के कारण बालू माफिया यहां अवैध खनन कर रहे हैं। कौआसर से गढ़िया बसंतपुर के बीच बड़े पैमाने पर माफिया बालू खनन करते हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राॅली में बालू भरा जा रहा है। करीब पांच किमी की दूरी में कई स्थानाें पर नहर से बालू भरे जाने की पुष्टि वहां हुए गड्ढों से की जा सकती है। नहर के किनारे रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात में बालू भरकर ले जाया जा रहा है। स्थानी पुलिस व सिंचाई विभाग को सब मालूम है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। माफिया बालू को महाराजगंज जनपद तक लेजाकर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें