फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो सुपर, छह जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 26 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छठ पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम ने दो सुपर मजिस्ट्रेट के अलावा छह जोनल और 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कसया, हाटा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लिए एडीएम वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील के लिए एडीएम न्यायिक प्रेम प्रकाश राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है। इसी तरह जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में 38 अधिकारियों को नामित किया गया है। इसमें जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ समेत ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। डीएम ने बताया कि रिजर्व में दो जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। नामित मजिस्ट्रेटों को अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की निगरानी करने और किसी भी तरह की शांति व्यवस्था में बाधा आने पर उनके अलावा एसपी को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम की स्थाना की गई है। इसका संपर्क नंबर-05564-240590 है। कन्ट्रोल रूम की प्रभारी नीरज कुमार गौड़ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता और आलोक कुमार प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है। वे अपने-अपने स्टाफ के साथ कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें