पडरौना। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत पटहेरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की दो बाइक और एक स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
राजन सिंह निवासी जोहिया हिच्छाराय, थाना पटहेरवा कुशीनगर और रूदल शाह निवासी खुशीहाल छपरा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से मुकदमे से संबद्ध चोरी की एक मोटरसाइकिल, इसके अतिरिक्त एक और चोरी की बाइक और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।