मथौली। कस्ब के डाॅ. आंबेडकर नगर स्थित गम्भीरपुर मार्ग स्थित पानी टंकी के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी तीन वर्षीय बालिका एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आए परिजन उसे मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनकारी के मुताबिक कस्बा निवासी सोनू की तीन वर्षीय बेटी अनुराधा शनिवार की रात सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार की चपेट में आकर अनुराधा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर आए परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजभूषण प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।