फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग का लगाया आरोप

Thu, 29 Jan 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर के नौका टोला निवासी अदालत सिंह और ब्यास सिंह के बीच चकरोड को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार की आधी रात को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौका टोला निवासी अदालत सिंह और ब्यास सिंह के बीच चकरोड को लेकर विवाद चलता है। इसको लेकर पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। राजस्व विभाग की टीम कुछ माह पूर्व चकरोड की पैमाइश हुई थी, लेकिन मामला सुलझा नहीं। मंगलवार को एक राजस्वकर्मी मौके पर जांच के लिए आया था। इसके जाने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। रात करीब 12 इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। फायरिंग की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। गांव में पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि मारपीट हुई है। इसमें अरूण सिंह उर्फ टुनटुन 38, ब्यास सिंह 70, मंजू देवी 40, घायल हो गए। तीनों को तुर्कहा सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि फायरिंग का आरोप निराधार है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें