फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस दिन में दो दुकानों में चोरी, सहमे दुकानदार

Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बजार में दस दिन में लगातार दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर चोरी होने से व्यापारियों में दहशत है। चोरों का पता लगाना तो दूर पुलिस ने इस मामले में अभी तक केस भी दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


जंगल विशुनपुरा निवासी विवेक मद्धेशिया की गोड़रिया बजार में किराना स्टोर दुकान है। 19 मार्च को रोज की तरह अपनी किराना स्टोर की दुकान बंदकर घर चले गए। सुबह जब गोड़रिया बजार के लोगों से सूचना मिली कि उनकी दुकान में सेंध काटी गई है तो आज्ञात चोरों ने लाखों का सामान समेत नकदी रुपये उठा ले गए हैं। नौ मार्च की रात को गंगा साह की कपड़े की दुकान है। इसमें सेंध काटकर कपड़ा समेत लाखों का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। दुकानदारों ने बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग किया है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें