फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों में चोरी

Sun, 29 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लेहनी चौराहे पर तीन दुकान में चोरी की सूचना पर पहुंच कर छानबीन करती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : reasi news
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के लेहनी चौराहे पर शुक्रवार की रात में चोरों ने दो दुकानों के शटर के ताले तोड़ डाले और तीसरी दुकान में छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर नकदी समेत सामान उड़ा दिया। शनिवार सुबह दुकानदार पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने मामले की छानबीन की। लेहनी निवासी नरेंद्र कुमार व रमेश निषाद लेहनी चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। वहीं, बेलवा बुजुर्ग निवासी संजय कुमार जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार को रोजाना की तरह वे अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। नरेंद्र कुमार की दुकान से सामान सहित 15 हजार रुपये और रमेश निषाद की दुकान से सामान सहित 25 हजार रुपये चोरी की बात बताई जा रही है। जनसेवा केंद्र के शटर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर कागजात बिखरे पड़े थे। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें