संविलियन विद्यालय पीएम श्री मथौली में सम्मानित होते छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया
मथौली। कस्बे के वार्ड नंबर-3 स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ चेयरमैन नवरंग सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है।
बीईओ मुकेश नारायण मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रसोइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
संचालन मार्कंडेय नाथ त्रिपाठी ने किया। प्रधानाध्यापक गोपाल शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर दिनेश राव, अदालत प्रसाद, प्रिंस जायसवाल, व्यास मुनि सिंह, प्रेम सिंह, रमेश यादव, तेज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।