फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में दो लोग घायल

Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित गुदरहिया टोले के पास शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे मैजिक और गन्ना लदे ट्राॅला में टक्कर हो गई। जिसमें मैजिक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव बैलों निवासी अश्विनी सिंह (30 वर्ष) मैजिक चालक और बगल में बैठे उसी गांव के भोलू सिंह (22 वर्ष) शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे सिधावाल चौराहे के तरफ से कप्तानगंज जा रहे थे। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गुदरहिया टोले के पास पहुंचे थे कि कप्तानगंज के तरफ से पिपराइच चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रहे गन्ना लदे ट्राला से टक्कर हो गई। ट्राला में बगल से टक्कर होने के कारण टैक्टर चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें