फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 24 Apr 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर सोमवार की देर रात अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को पुलिस ने गोरखपुर के पिपराइच सीएचसी भेजा। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मगडीहा निवासी रामप्यारे यादव (65) सोमवार की रात करीब 9.30 बजे अपने नवनिर्मित मकान से भोजन करने के बाद गांव के पुराने मकान पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामप्यारे यादव को लोगों ने एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर सिधावल चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिपराइच थाना क्षेत्र के विजय चौक नगर पंचायत निवासी भगवानदास गुप्ता (64) सोमवार की रात घायल हो गए। लोगों ने सड़क किनारे गिरा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से पिपराइच सीएचसी भेजा। वहां डाक्टर ने भगवान दास गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवानदास सड़क पर गिरे थे, सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद अहिरौली बाजार की पुलिस पहुंची। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें