फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गाेरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर बनाए जाएंगे दो ओवरब्रिज

Wed, 14 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/हाटा। हाटा कस्बे के बाघनाथ और केन यूनियन चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इससे इन दोनों स्थानों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और जाम से भी निजात मिलेगा। इन जगहों पर अधिक हादसे होने के कारण एनएचएआई ने इसे ब्लैक स्पाॅट घोषित किया था।
विज्ञापन

सर्वे के बाद एनएच-28 के किनारे बने मकान रोड़ा बने थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने अपने मकान खुद तोड़ लिया। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। कुशीनगर में हाईवे पर पांच ओवरब्रिज बनाए जाने हैं। हाटा के बाघानाथ और केन यूनियन चौराहा पर जाम लगता था। हादसे भी अधिक होते थे। हादसों को रोकने के लिए बाघनाथ चौराहा पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया, बावजूद हादसे में कोई कमी नहीं आई।
हाईवे पर जाम लगने के कारण पुलिस को भी मशक्कत करना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए हरी झंडी मिलने के बाद एनएचएआई की ओर से सर्वे कराया गया, इसकी जद में 60 से अधिक मकान आए, मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन मकान तोड़ने के लिए लोग राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों नेे लोगों के साथ कई बैठकें किया, इसके बाद लोगों ने अपना मकान तोड़ना शुरू किया। इसके चलते होने वाले ओवरब्रिज के निर्माण में देरी हुई। मकान टूटने के बाद एनएचएआई की ओर से ओरवब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी हो गई है। 18 माह में दोनों ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाईवे पर बढ़ते हादसे की वजह से वर्ष 2020 में ही ब्लैक स्पॉट घाेषित किया गया था। हादसे के साथ-साथ जाम से निजात मिल जाएगा।
हाटा कस्बा के बीच से गुजरा है हाईवे
तीन साल में किसी स्थान पर 500 मीटर के दायरे में पांच दुर्घटनाएं या दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत होने पर उस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किए जाते हैं और उस स्थान पर सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाते हैं। स्थानीय पुलिस भी इसको लेकर परेशान रहती है। हाटा कस्बा के बीच से हाईवे निकला है और शहर दो हिस्से में बटा है। इसके चलते लोगोंं को हाईवे क्रास करना पड़ता है और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें