फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही क्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में जमीन के विवाद में महिला की हत्या के मामले में आरोपी को 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज तमकुहीराज कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। धुरिया इमिलिया निवासी अजय मद्धेशिया तमकुहीराज कस्बा स्थित मुख्य बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर एक बजे जमीन के विवाद में गांव के ही चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर ने फावड़े से हमला कर अजय की बुआ फूलमती देवी की हत्या कर दिया।
विज्ञापन

उनके पिता मुन्ना मद्धेशिया, मां गीता देवी व गांव की रोली मद्धेशिया को घायल कर दिया। अजय के पिता मुन्ना मद्धेशिया का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंलवार को उनकी माैत हो गई। आरोपी चंद्रेश उर्फ चंद्रशेखर व उसकी पत्नी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। तमकुहीराज के व्यापारी नेता व व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय सिंह पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को तमकुहीराज कस्बे में प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया गया। संजय ने सेवरही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी ने एक के बाद एक चार लोगों पर हमला किया और फूलमती देवी को फावड़े से काट डाला। आरोपी की हिम्मत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने हत्या के बाद अपने घर में गड्डा खोद शव को छिपाने की योजना बना ली और पुलिस को खबर नहीं मिल सकी। इसके बाद पैदल ही परिवार संग मौके से भाग निकला। घटना के चौबीस घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस दौरान सादिक खान, हरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र मद्धेशिया, रियाज अहमद, विद्यासागर वर्मा,राजेश गुप्ता, जितेंद्र यादव, कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें