हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन,स्रोत सोशल मीडिया
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना-रामकोला रोड स्थित मिश्रौली गंडक नहर के पहले स्थित होटल के पास शनिवार की शाम करीब तीन बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भिजवाया, जहां बाइक सवार दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक सवार मनोज (35) पुत्र रोहित निवासी कुस्महा थाना रामकोला व मोतीलाल (60) पुत्र वंशी निवासी बंधू छपरा कोतवाली पडरौना की मौके पर मौत हो गयी। बाइक पर बैठी महिला तनुष्का पत्नी दिलीप घायल हो गई। मौके पर पहुंची मिश्रौली चौकी पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए भिजवाया।
रामकोला थाना के गांव कुस्महा निवासी मनोज अपने बगलगीर गुड्डू के ससुर 60 वर्षीय मोतीलाल को देखने रामकोला गए थे। उनका इलाज रामकोला सीएचसी में इलाज चल रहा था। शनिवार को डॉक्टर ने मोतीलाल को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद मनोज मोतीलाल और उनकी बहू तनिष्का को बाइक से उनके गांव बंधू छपरा छोड़ने जा रहे थे।
मिश्रौली नहर के आगे एक स्थित एक होटल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस बाइक सवार तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाई, जहां डॉक्टर मनोज और मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि तनिष्का की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मनोज और मोतीलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।